search

कुशीनगर में अलग-अलग दिनों को चलाई जाएगी होली स्पेशल ट्रेनें, घर आने में होगी आसानी

LHC0088 7 hour(s) ago views 184
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, कुशीनगर। रेलवे प्रशासन की ओर से होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग दिनों को विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार के हवाले से बताया गया कि गाड़ी संख्या- 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 11 मार्च को सहरसा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी।

दूसरे दिन जनकपुर रोड से 00:47 बजे, बगहा से 05:02 बजे, कप्तानगंज से 08:22 बजे, गोरखपुर से 09:50 बजे, तीसरे दिन गाजियाबाद से 00:27 बजे चलकर 01:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा होली विशेष गाड़ी 10 एवं 17 मार्च को आनंद विहार से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से 19:40 बजे, कप्तानगंज से 20:47 बजे, बगहा से 23:20 बजे, दूसरे दिन 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।

इसी तरह पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया कप्तानगंज होली विशेष गाड़ी पूर्णिया कोर्ट से छह से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को और आनंद विहार टर्मिनल से आठ से 16 मार्च तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, गुरुवार एवं शुक्रवार को चलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- पडरौना में बनेंगी नई सड़कें, नगर पालिका ने तैयार किया 7.50 करोड़ का प्रस्ताव, वार्डों की बदलेगी सूरत

गाड़ी संख्या- 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल से 16:30 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन बगहा से 05:02 बजे, कप्तानगंज से 08:22 बजे, गोरखपुर से 09:50 बजे, तीसरे दिन गाजियाबाद से 00:27 बजे चलकर 01:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या- 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली विशेष गाड़ी 05:15 बजे प्रस्थान करेगी। गोरखपुर से 19:40 बजे, कप्तानगंज से 20:47 बजे, बगहा से 23:20 बजे, दूसरे दिन 13:45 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166233