search

भुवनेश्वर में तोशाली भवन के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण खाक

deltin33 5 hour(s) ago views 489
  

तोशाली भवन के रिकॉर्ड रूम में लगी भीषण आग



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के सत्यानगर स्थित तोशाली भवन में गुरुवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

यह आग भवन के रिकॉर्ड रूम में लगी, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आग सुबह करीब 9 बजे लगी। फायर सर्विस की टीम को लगभग 10 बजे सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद वे मौके पर पहुंचीं। खारवेला नगर पुलिस स्टेशन के जवानों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया।
आग पर पाया गया काबू

दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग दो घंटे का समय लगा। रिपोर्ट लिखे जाने तक दमकल कर्मी भवन में मौजूद थे और छत व आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रहे थे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आग पूरी तरह बुझ चुकी है और कहीं फैल न गई हो।

दमकल विभाग के एक कर्मचारी ने बताया, “हमें सुबह करीब 10बजे सूचना मिली। एक टीम मौके पर पहुंची और 15 मिनट के भीतर आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। हमें संदेह है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। रिकॉर्ड रूम में केवल एक रैक में आग लगी थी, बाकी सामान सुरक्षित रहा।”एहतियात के तौर पर सभी लोगों को भवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
दस्तावेज और उपकरणों को नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, रिकॉर्ड रूम के कई हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि आग में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जलकर नष्ट हो गए। कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज़ पूरी तरह से नष्ट हो गए।

आग की वजह से खिड़कियों और दरवाजों के शीशे भी टूट गए। इस घटना में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477286