search

संतकबीर नगर में BDO से अभद्रता मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष पर मुकदमा, सुलह की कोशिश नाकाम

LHC0088 4 hour(s) ago views 312
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। पौली ब्लॉक की बीडीओ श्वेता वर्मा के साथ अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले में भाजपा पौली मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह के खिलाफ धनघटा पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। विवाद के बाद दो दिनों तक अधिकारियों की मौजूदगी में सुलह-समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन बीडीओ के सख्त रुख के चलते समझौता नहीं हो सका।

मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा ब्लॉक कर्मियों का धरना प्रदर्शन समाप्त हो गया। मंगलवार को पौली ब्लॉक कार्यालय परिसर में हुई घटना के बाद ब्लॉक कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में BJP नेता ने BDO से किया अभद्र व्यवहार, विरोध में ब्लाक मुख्यालयों में कामकाज ठप

प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए दोनों पक्षों में सहमति बनाने का प्रयास किया, परंतु बात नहीं बन सकी। बीडीओ श्वेता वर्मा की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने भाजपा नेता अरविंद सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166170