search

पशु व्यापारी से की थी 5 लाख की लूट, पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार... रकम भी बरामद

Chikheang 3 hour(s) ago views 575
  

पुलिस की गिरफ्त में लूट मामले के आरोपित बदमाश। जागरण



संवाद सूत्र, जागरण छुटमलपुर (सहारनपुर)। मंगलवार की रात्रि पशु व्यापारी से 5 लाख 8 हजार रुपये की लूट में शामिल दो बदमाशों को फतेहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों से 2 लाख 80 हजार रुपए की धनराशि भी बरामद की गई है।

थाना अध्यक्ष फतेहपुर विनय शर्मा व एसएसआई भूपेंद्र शर्मा अपनी पुलिस टीम के साथ रात्रि में गंगाली मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे कि इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायर किया तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरा बदमाश भागने लगा तो कांबिंग कर उसको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश कि पहचान शुभम पुत्र धनप्रकाश निवासी ग्राम लडवा थाना देहात कोतवाली के रूप में हुई।

इसके कब्जे से 1लाख 50 हजार रुपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, 2 कारतूस, 2 खोका कारतूस, व दूसरे बदमाश अंकित पुत्र मांगेराम निवासी चिम्माबास थाना बेहट के कब्जे से 1 लाख 30 हजार रूपये नगद, एक तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा,1 खोका कारतूस व एक मोटरसाइकिल जो अंकित की ही बताई गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात्रि रजापुर निवासी पशु व्यापारी परवेज से बदमाशों ने 5 लाख 8 हजार रुपए लूट लिए थे। इसी समय से अलग-अलग टीमें इस लूट में शामिल बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान में जुटी थी। जिस पिकअप में व्यापारी पशु खरीदने के लिए जा रहा था उसके चालक की भूमिका को पुलिस शुरू से ही संदिग्ध मान रही थी।

पुलिस ने मंगलवार की रात्रि को ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी। थाना अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि लूट में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168282