search

उत्तराखंड पुलिस की नई पहल, अब व्हाट्सएप चैनल से भी मिलेंगे साइबर ठगी से बचने के उपाय

LHC0088 2026-2-26 13:28:04 views 1266
  



जागरण संवाददाता, देहरादून। डिजिटल दौर में सबसे बड़ी चुनौती बन चुके साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आम लोगों के जागरुक करने के लिए उत्तराखंड साइबर पुलिस ने एक और कदम उठाया है। आम लोगों से सीधे जुड़ने के लिए साइबर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर व्हाट्सएप साइबर क्राइम अवेयरनेस चैनल की शुरुआत की है। इसके जरिए आम लोगों तक साइबर सुरक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सीधे पहुंच सकेगी।

साइबर अपराधी हर दिन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। कभी डिजिटल अरेस्ट तो कभी निवेश के नाम पर लोगों की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है। साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार, इस व्हाट्सएप चैनल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को रीयल-टाइम में सतर्क करना है।

चैनल के माध्यम से प्रतिदिन होने वाले नए साइबर स्कैम की जानकारी दी जाएगी। ठगी से बचने के उपाय और सुरक्षा टिप्स साझा किए जाएंगे। साइबर अपराध होने पर तुरंत की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में सलाह दी जाएगी। जनहित में जारी महत्वपूर्ण सूचनाएं और हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार होगा।

एसएसपी ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। यदि नागरिक समय रहते ठगी के तरीकों को समझ लेंगे, तो वे खुद को और अपने परिवार को आर्थिक नुकसान से बचा सकेंगे।


हमारा लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को साइबर साक्षर बनाना है। इस व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से हम सीधे लोगों से जुड़कर उन्हें सावधान करेंगे।
अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ


यह भी पढ़ें- यूपी में साइबर अपराधों पर नियंत्रण के लिए तैनात किए गए ट्रेंड कमांडो, उपलब्ध कराएं गए अहम टूल्स

यह भी पढ़ें- जम्मू में साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस की सफल कार्रवाई, धोखाधड़ी के 12 मामलों में 39 लाख रुपये की राशि वापस दिलाई   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126