Oppo का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप 5G फोन, 8.12-इंच की 2K स्क्रीन और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने वाला है जिसे कंपनी ओप्पो फाइंड N6 के नाम से पेश कर सकती है। इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी कई डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक वीबो पोस्ट में, कंपनी के एक एग्जीक्यूटिव ने कन्फर्म किया कि यह डिवाइस फोल्डेबल सेगमेंट में खास कैमरा इनोवेशन लेकर आ रहा है। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है और कब तक ये फोन मार्केट में आ सकता है...
Oppo Find N6 में हैसलब्लैड-ट्यून्ड क्वाड कैमरा
एक हालिया वीबो पोस्ट में फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झोउ यिबाओ ने बताया है कि ओप्पो फाइंड N6 में फोल्डेबल कैटेगरी में इकलौता हैसलब्लैड-ट्यून्ड 200-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर क्वाड-कैमरा सिस्टम ऑफर करेगा। साथ ही ये भी कन्फर्म किया गया है कि ओप्पो की डैनक्सिया कलर रिप्रोडक्शन टेक्नोलॉजी पहली बार एक फोल्डेबल फोन पर डेब्यू करेगी।
बताया है रहा है कि ये सिस्टम एक मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर पर डिपेंड करता है जिसे एनवायरनमेंटल कलर डेटा को ज्यादा सही तरीके से कैप्चर करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे बेहतर कलर कंसिस्टेंसी और ज्यादा नेचुरल दिखने वाली तस्वीरें मिलती हैं।
कलर ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग होगी जबरदस्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियर कैमरा सेटअप में 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी वाला एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। साथ ही डेडिकेटेड Danxia कलर मॉड्यूल भी मिल सकता है। Hasselblad के साथ पार्टनरशिप से कलर ट्यूनिंग और इमेज प्रोसेसिंग काफी जबरदस्त होने की उम्मीद है।
Oppo Find N6 के फीचर्स
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Find N6 में 8.12-इंच 2K 120Hz फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि बाहर की तरफ 6.62-इंच का FHD+ 120Hz कवर स्क्रीन मिल सकता है। डिवाइस 7-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट से लैस हो सकता है।
डिवाइस में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज देखने को मिल सकती है। जबकि बैटरी कैपेसिटी 6,000mAh तक हो सकती है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Oppo Find N6 अगले महीने 17 मार्च को लॉन्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी  |
|