डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने दी वारदात की जानकारी। फोटो- वीडियो ग्रैब
जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में पैसे के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने साथी के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। यही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने शव को नाले में फेंक दिया। हालांकि इसी दौरान राहगीरों ने उसे देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए।
1500 रुपये के लेन-देन में हुआ विवाद
डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्तिमोहन अवस्थी ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल निवासी अज्ञात के रूप में हुई। वह फुटपाथ पर सोता था।
राहुल का हत्यारोपित रविंद्र उम्र 30 वर्ष पुत्र बनवीर सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल, उतराखंड से 1500 रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था। जिस पर आरोपित रविंद्र ने राहुल के सिर पर पत्थर मारकर उसको नाले में धकेल दिया था।
फुटपाथ पर रहते दोनों
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक राहुल और हत्यारोपित दिहाड़ी मजदूरी आदि करते थे। नशे आदी के शौकीन थे। दोनों फुटपाथ पर ही सोते थे। पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक का पता लगाने भी जुटी है।  |