search

हरियाणा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर आया आसान, 19965 छात्रों ने दी परीक्षा; बताया कैसा था अनुभव

deltin33 3 hour(s) ago views 536
  



जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। पहले दिन जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

12वीं कक्षा के कुल 19,965 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 18,244 नियमित परीक्षार्थी और 1,721 ओपन स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। 85 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। बोर्ड की तरफ से परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश भर में 325 फ्लाइंग टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न जिलों में गश्त करती रही। जिले में पहले दिन नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। परीक्षार्थियों को केंद्रों पर समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की जांच की गई और नियमों के अनुसार ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाया गया। व्यवस्थाएं भी व्यापक स्तर पर की गई थी।
पेपर आसान आया

12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने वाली छात्रा रिषिका ने बताया कि पेपर काफी आसान रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले से शेड्यूल बनाकर तैयारी की थी, जिससे परीक्षा देने में आसानी रही। निर्धारित समय से पहले ही अपना पेपर पूरा कर लिया।

दसवीं की गणित की परीक्षा आज अब वीरवार को 10वीं कक्षा के गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। गणित को लेकर विद्यार्थियों में हल्का तनाव भी देखा जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को शांत मन से परीक्षा देने और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
ग्रामर के प्रश्न कठिन

छात्रा अंशिका ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा में ग्रामर से जुड़े कुछ प्रश्न थोड़े कठिन थे, लेकिन उनकी तैयारी पूरी थी। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास और रिवीजन के कारण सवालों को हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने बताया कि उनके उड़नदस्ते ने हिसार के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि हिसार के परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उगालन के परीक्षा केंद्र पर पंचायत प्रतिनिधियों ने परीक्षा संचालन में पूर्ण सहयोग किया। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी से अपील करते हुए कहा कि इन परीक्षाओं को सामूहिक कर्तव्य समझकर बड़ी निष्ठा के साथ परीक्षा की पवित्रता बनाए रखें।

    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477082