LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 769
Youtuber Bonu Comali Death: तेलंगाना के हैदराबाद में 21 वर्षीय बोनी कोमली एक कॉलेज से अपनी पढ़ाई कर रही थी। वह पार्ट-टाइम यूट्यूबर पर वीडियो भी शेयर किया करती थी। साथ ही B.Sc की पढ़ाई भी कर रही थीं। सोमवार को अपने किराए के घर कोमली की बॉडी मिली है। घटना से कुछ ही घंटों पहले कोमली ने कुवैत में काम कर रही अपनी मां को लास्ट मैसेज भेजा था। उसमें लिखा, \“आई लव यू मम्मी... भाई का ख्याल रखना।
जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम की रहने वाली कोमली पिछले 11 महीनों से हैदराबाद के एक अपार्टमेंट में अकेली रहा करती थी। वह एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही वह यूट्यूब पर लाइफस्टाइल और पर्सनल कंटेंट क्रिएट करती थी।
मैसेज भेजने के तुरंत बाद कोमली का फोन स्विच ऑफ हो गया था। लगातार कॉल न लगने पर उनकी मां ने एक दोस्त को उसके किराए के घर पर भेजा था। तकरीबन दोपहर 3 बजे, कई बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब वह नहीं खुला तो, दरवाजे को तोड़ा गया। कमरा खुलते ही अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए। कोमली पंखे से लटकी मिली। उसकी बॉडी के पास में एक सीढ़ी और साड़ी मिली।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/bijapur-encounter-security-forces-killed-two-naxalites-in-chhattisgarh-article-2376198.html]Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 11:28 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/up-news-yogi-govt-ministers-dinesh-pratap-support-of-bsp-mla-umashankar-singh-questioning-timing-of-it-raid-article-2376149.html]BSP विधायक उमाशंकर सिंह के समर्थन में उतरे योगी सरकार के मंत्री, I-T रेड की टाइमिंग पर उठाए सवाल अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 10:50 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/ncert-halts-sale-of-class-8-social-science-textbook-after-row-over-corruption-in-judiciary-reference-issues-apology-article-2376151.html]CJI की टिप्पणी के बाद NCERT का यू-टर्न, 8वीं की किताब से \“न्यायपालिका में भ्रष्टाचार\“ का हिस्सा हटाने का किया ऐलान; बिक्री पर रोक के साथ मांगी माफी अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 9:55 AM
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कोमली बीते तीन साल से एक 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और यूट्यूबर के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। शुरुआती जांच में इसी रिश्ते से जुड़े ब्रेकडाउन को कारण माना जा रहा है। पुलिस ने यह भी बताया कि कोमली ने लगभग छह महीने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी।
बता दें कि कोमली का शव उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोन रिकॉर्ड, चैट, मैसेज, दोस्तों और पड़ोसियों के बयान सहित हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे का सही कारण सामने आ सके। |
|