LHC0088 • 3 hour(s) ago • views 787
कैप्शन: हिसार में मामी ने लगाए भांजे पर आरोप (जागरण)
जागरण संवाददाता, हिसार। डाबड़ा गांव की रहने वाली रेशमा ने पति के भांजे फतेहाबाद जिले के एक गावं निवासी सुंदर पर जमीन हड़पने, दो माह तक बंधक बनाए रखने और पति की हत्या करने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में 13 फरवरी को पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन को शिकायत देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
जय भीम आर्मी के चेयरमैन संजय चौहान के कार्यालय में पहुंची रेशमा देवी ने बताया कि शादी के बाद उनकी कोई संतान नहीं थी। ऐसे में पति शीशपाल अपने भांजे सुंदर को अपने पास रखता था। उसने धोखे से हमारी जमीन बिकवा दी और अपने गांव के पास 13 एकड़ जमीन दिलवा दी।
फिर उसने धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम करवा ली। इसके अलावा बाकी बची जमीन को हड़पने के लिए 18 दिसंबर 2025 को गांव में अपने घर की छत से मेरे पति को छत से धक्का दे दिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। किसी को पता न चले इसलिए दो महीने तक अपने घर के अंदर बंधक बना कर रखा। जैसे-तैसे कर बाहर आई और अपने गांव पहुंची। उन्होंने पुलिस से इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है।
 |
|