पंतपार्क में गुनगुनी धूप का आनंद लेते लोग l जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मौसम में बुधवार को हल्की मिस्ट के कारण धूप नरम बनी रही। हल्की मिस्ट (धुंध) जैसी स्थिति रहने से सूर्य की तपिश प्रभावी नहीं हो पाई।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्रों की बर्फबारी का असर भी पड़ता है। अगले दो दिनों तक मिस्ट के असर से धूप के नरम रहने की संभावना जताई गई है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 91 प्रतिशत और न्यूनतम 45 प्रतिशत रहा। इसके पूर्व मंगलवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें- बेटी का चॉकलेट खाने पर पति ने पत्नी को लगाई थी फटकार, बदले में कुल्हाड़ी से काटकर बच्ची की ले ली जान
मौसम विज्ञानी टीबी सिंह ने बताया कि रात के समय पछुआ हवा चलने पर गलन महसूस हो रही है। दिन में मिस्ट की स्थिति बनी हुई है, जिससे सूर्य की किरणें पूरी तरह धरती तक नहीं पहुंच पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि जब आर्द्रता 75 प्रतिशत से अधिक हो जाती है तो मिस्ट बनने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए धूप का असर बुधवार को तीखा नहीं रहा। आगे भी दो दिनों तक वायु मंडल की ऊपरी सतह पर हल्की धुंध के कारण धूप में नरमी का अहसास होगा।  |