search

छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगलों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

LHC0088 4 hour(s) ago views 471
  

बीजापुर मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों द्वारा बीजापुर में इंद्रावती नदी के पास स्थित जंगलों में की गई कार्रवाई के बाद एसएलआर (SLR) और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुवार सुबह इंद्रावती नदी के किनारे जंगल में गोलीबारी शुरू हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी।  

उन्होंने बताया कि बंदूकें शांत होने के बाद, वर्दी पहने दो नक्सलियों के शव, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल और एक 12-बोर राइफल मौके से बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
कब कितने माओवादी मारे गए?

केंद्र सरकार ने को खत्म करने के लिए इस साल 31 मार्च तक की डेडलाइन तय की है। गुरुवार सुबह हुई इस कार्रवाई के साथ, इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में कम से कम 25 माओवादी मारे जा चुके हैं।

इससे पहले, 3 जनवरी को बस्तर क्षेत्र में दो मुठभेड़ों में 14 माओवादी मारे गए थे, जिसमें बीजापुर सहित सात जिले शामिल हैं।पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 285 माओवादी मारे गए थे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166080