search

प्रदूषण कम करने के लिए अब नहीं लगाने होंगे मैकेनिक के चक्कर, घर बैठे अपनाएं ये तरीके, बेहतर हो जाएगी कार की सेहत

Chikheang 4 hour(s) ago views 971
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में रोजाना बड़ी संख्‍या में कारों का उपयोग किया जाता है। जिनसे होने वाले प्रदूषण की मात्रा में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अगर आप भी कार से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए बार बार मैकेनिक के पास जाते हैं तो इसकी जगह कुछ बातों का ध्‍यान रखते हुए प्रदूषण को आसानी से कम किया जा सकता है। ऐसा कैसे किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
मिलावटी ईंधन से बढ़ता है प्रदूषण

कोई भी वाहन से तब ज्‍यादा प्रदूषण होता है जब वाहन में लगातार मिलावटी ईंधन का उपयोग किया जाता है। अगर आपकी भी गाड़ी ज्‍यादा प्रदूषण कर रही है तो इस बात की संभावना काफी ज्‍यादा हो जाती है कि आप लंबे समय से मिलावटी ईंधन का उपयोग अपनी कार में कर रहे हैं। मिलावट वाले ईंधन के कारण कार से प्रदूषण तो बढ़ता है, साथ ही इंजन भी जल्‍दी खराब हो जाता है।
एयर फिल्‍टर की सफाई है जरूरी

किसी भी वाहन में इंजन तक हवा पहुंचाने का काम एयर फिल्‍टर का होता है। अगर यह खराब हो जाता है तो कार चलाते हुए इंजन तक उचित मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती। जिससे गाड़ी को चलाने के सही मात्रा में हवा नहीं मिलती और ज्‍यादा ईंधन जलने से कार ज्‍यादा प्रदूषण करने लगती है। इसलिए एयर फिल्‍टर को हमेशा साफ रखना चाहिए।
समय पर करवाएं सर्विस

कार की अगर सही समय पर सर्विस करवाई जाती है तो ऐसा करने से न सिर्फ गाड़ी की उम्र को बढ़ाया जा सकता है बल्कि इससे प्रदूषण को कम करने में भी काफी मदद मिलती है। समय पर सर्विस होने से गाड़ी में पुराने हो चुके इंजन ऑयल की खपत नहीं होती और ऑयल के न जलने से प्रदूषण कम होता है। इसके साथ ही अगर किसी अन्‍य कारण से प्रदूषण बढ़ रहा हो तो उसे ठीक करवाकर प्रदूषण कम करने में मदद की जा सकती है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237