search

जिस रिजॉर्ट में हो रही रश्मिका-विजय की शादी, उसका एक रात का किराया कितना? वेडिंग कॉस्ट में खरीद लेंगे बंगला

deltin33 3 hour(s) ago views 431
  

ITC के मेमेन्टोस में होगी शादी विजय-रश्मिका की शादी



नई दिल्ली। आज होने जा रही एक खास शादी काफी चर्चा में है। आज रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी (Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Marriage) होने जा रही है। ये एक डेस्टिनेशन वेडिंग है। इन दोनों स्टार्स की शादी के साथ ही शादी के वेन्यू की भी काफी चर्चा हो रही है, जो कि एक बहुत महंगा वेन्यू है। आइए जानते हैं यहां का किराया कितना है और इस जगह का मालिक कौन है।
ITC के मेमेन्टोस में होगी शादी

रश्मिका और विजय की शादी उदयपुर के आईटीसी होटल्स के मेमेन्टोस (Mementos by ITC Hotels) में होगी। ये रिजॉर्ट शहर के बाहरी हिस्से में झील के किनारे बना हुआ है। इस रिजॉर्ट में 117 कमरे हैं, जिनमें प्रीमियम सुइट भी शामिल है। खूबसूरती और लग्जरी के कारण ये रिजॉर्ट काफी महंगा है।
एक कमरे का किराया कितना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेमेन्टोस में एक कमरे का किराया एक रात के लिए 20,000 से 50,000 रुपये तक है। यदि आप सुइट या फिर पर्सनल विला में ठहरें, तो किराया लगभग 70,000 रुपये होगा। वहीं बात शादी की करें, तो उसका कम से कम खर्च लगभग 90 लाख रुपये तक हो सकता है। इतनी कीमत दिल्ली जैसे शहर में बंगला मिल जाएगा।
किन चीजों से तय होता है शादी का खर्च?

वैसे तो अनुमान है कि आईटीसी के मेमेन्टोस में शादी का खर्च कम से कम 90 लाख रुपये आ सकता है, मगर कई ऐसे फैक्टर्स हैं, जिनके कारण खर्च बढ़ सकता है। इनमें कितने मेहमान होंगे, कार्यक्रम कितना बड़ा है और डेकोरेशन आदि शामिल हैं।
यदि सारी चीजें हाई लेवल की हों तो यहां शादी करने का खर्च 2.5 करोड़ रुपये तक जा सकता है। यहां 3 बैंक्वेटिंग और सेलिब्रेशन वेन्यू हैं।
कौन है रिजॉर्ट का मालिक?

मेमेन्टोस रिजॉर्ट ITC होटल्स का है, जो कि एक भारतीय हॉस्पिटैलिटी कंपनी है। ये कंपनी होटल चलाती है और मैनेज करती है। इसके 100 से ज्यादा होटल हैं और यह भारत की तीसरी सबसे बड़ी होटल चेन है। इसके पास मैरियट इंटरनेशनल के लग्जरी कलेक्शन के तहत अपने ज्यादातर होटलों को चलाने के लिए एक फ्रैंचाइजी एग्रीमेंट है।

ये भी पढ़ें - ये हैं अजरबैजान के सबसे महंगे होटल, एक रात के किराये में खरीद लेंगे SUV; लग्जरी का जवाब नहीं

  
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477034