search

बदला 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का अलाइनमेंट, अब उत्तराखंड तक होगा विस्तार

Chikheang 3 hour(s) ago views 643
  

नया अलाइनमेंट उप्र तथा उत्तराखंड की राज्य सरकारों के सहमति के बाद फाइनल किया गया है। प्रतीकात्मक



राज्य ब्यूरो, देहरादून। मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेस का विस्तार अमरोहा-बिजनौर के रास्ते हरिद्वार तक किया जाएगा। यह नया अलाइनमेंट उप्र तथा उत्तराखंड की राज्य सरकारों के सहमति के बाद फाइनल किया गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे प्रमुख ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजनाओं में शामिल है। इसकी कुल लंबाई लगभग 594 किमी (मेरठ से प्रयागराज) है। मेरठ से शुरू होने वाला यह मार्ग उप्र के 12 से अधिक जिलों से गुजरता है। इसे हरिद्वार से कनेक्ट करने की संभावनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है, पहले तय किए गए अलाइनमेट में मेरठ से हरिद्वार को कनेक्ट किया जाना था, लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी।

अब उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) ने गंगा एक्सप्रेस के मार्ग में पड़ने वाले अमरोहा से हरिद्वार तक एक्सप्रेस-वे मार्ग विस्तार का अलाइनमेंट तैयार किया है। अमरोहा से हरिद्वार तक होने वाले विस्तार में एक्सप्रेसवे बिजनौर जिले को भी कनेक्टिविटी से जाेड़ेगा, 140 किमी. लंबे मार्ग विस्तार के बाद हरिद्वार से सीधे पूर्वांचल के कई जिलों का सड़क मार्ग से संपर्क हो जाएगा। विस्तारीकरण को औपचारिक स्वीकृति मिलने से यह परियोजना उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच मजबूत आर्थिक सेतु के रूप में उभरेगी।

मंगलवार को सचिवालय में दिए गए प्रस्तुतीकरण में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथारिटी (यूपीडा) के अधिकारियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के समक्ष गंगा एक्सप्रेसवे के विस्तारीकरण की रूपरेखा रखी। यूपीडा के अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण की स्थिति, यूटिलिटी शिफ्टिंग, पर्यावरणीय स्वीकृति, पर्यावरण प्रभाव आकलन के बारे में भी अपना पक्ष रखा।
एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जुड़ेगा बिजनौर

मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ने की मांग लंबे समय से चल रही है। मेरठ-हरिद्वार प्रस्तावित विस्तार में बिजनौर को एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने की संभावनाएं तलाशी जा रही थीं। नए अलाइनमेंट में अमरोहा से शुरू होने वाला एक्सप्रेस वे बिजनौर को लिंक कारिडोर के जरिए जोड़ेगा। इससे गंगा तटीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
अब गंगा के दायीं दिशा से निकलेगा एक्सप्रेसवे

नए अलाइनमेंट में एक्सप्रेसवे की दिशा भी बदली गई है। पहले इस एक्सप्रेसवे को हरिद्वार में गंगा के बाईं तरफ से निकाला जाना था, लेकिन नए अलाइनमेंट में यह गंगा के दायीं दिशा से निकलेगा।


‘उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथारिटी की ओर से सचिवालय में प्रस्तुतिकरण दिया गया है, नया अलाइनमेंट हरिद्वार को बिजनौर-अमरोहा से कनेक्ट कर देगा।’ -पंकज पांडेय, सचिव-लाेक निर्माण विभाग


यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे तो तैयार, लेकिन मंगरौला अंडरपास बना \“मुसीबत\“; जानें क्यों इंजीनियरों की उड़ी नींद

यह भी पढ़ें- UP में 36,200 करोड़ की परियोजना पर सवाल, 105 किमी बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे उन्नाव में 8 मीटर धंसा   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168156