search

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा की मेन मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड; पुलिस ने खाली कराया इलाका

LHC0088 2026-2-26 08:27:12 views 1115
  

कैप्शन: बांदीपोरा में लगी भीषण आग (जागरण फाइल)



डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा इलाके की मेन मार्केट में भीषण आग लगी, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची और आग को काबू करने में जुटी है। आग मेन मार्केट में लगी है, जो जिले का एक कमर्शियल हब है। यह आग कैसे लगी, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

लोकल लोगों ने बताया कि उन्होंने मार्केट एरिया से घना धुआं निकलता देखा, जिसके बाद आस-पास की दुकानों और जगहों को तुरंत खाली करा दिया गया। फायर और इमरजेंसी सर्विस के लोग आग को आस-पास की बिल्डिंगों तक फैलने से रोकने के लिए आग बुझाने का काम कर रहे हैं।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126