search

फतेहपुर जयमाल में चली गोली, दूल्हे का दोस्त सीने में लगी गोली से गंभीर

LHC0088 2026-2-26 08:26:46 views 1234
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



जागरण संवाददाता, फतेहपुर। जयमाल समारोह के दौरान बारातियों के बीच हुए विवाद में चली गोली से दूल्हे का एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

फतेहपुर के मोहल्ला उत्तरी गौतम नगर निवासी दूल्हा भानु प्रताप सिंह हाड़ा की शादी बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी शैलेंद्र सिंह की पुत्री शालिनी सिंह के साथ तय थी। बुधवार रात बिंदकी के फरीदपुर मोड़ के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान गेस्ट हाउस के बाहर बारातियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गोली चल गई। पास खड़े दूल्हे के मित्र, बांदा जनपद के थाना मटौंध क्षेत्र के मोहनपुरवा गांव निवासी 40 वर्षीय रवि प्रताप सिंह के सीने के पास गोली लग गई।

यह भी पढ़ें- फतेहपुर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 15 लाख से अधिक का नुकसान

गोली लगते ही मौके पर भगदड़ मच गई। बाराती घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अब्दुल हक ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126