search

बल्लभगढ़-पाली एलिवेटेड फ्लाईओवर को सीएम की मंजूरी, 500 करोड़ से जाम से मिलेगी मुक्ति

cy520520 4 hour(s) ago views 311
  

बल्लभगढ़ से पाली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से मंजूरी दे दी।



जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ से पाली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। 500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर से हजारों वाहन चालकों को जाम से राहत मिल जाएगी। इस फ्लाईओवर को पीपीपी मोड़ पर बनाया जाएगा। बुधवार को एनआइटी के विधायक सतीश फागना के सवाल पर लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा की ओर से फ्लाईओवर बनाने को लेकर विधानसभा में जानकारी दी गई।
एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई होगी 8.2 किलोमीटर

बल्लभगढ़ से पाली बनाने जाने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की लंबाई कुल 8.2 किलोमीटर होगी। जिसके साथ दोनों और सात -सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड का भी प्रविधान किया गया है। यह कारिडोर बल्लभगढ़, पाली धौज और सोहना रोड पर विकसित किया जाएगा। इस परियोजना की डीपीआर बनाने के लिए निजी एजेंसी को लोक निर्माण विभाग की ओर से हायर किया जाएगा। डीपीआर तैयार करने के लिए 105.37 लाख रुपये की मंजूरी सरकार की ओर से दी जा चुकी है।
सुबह और शाम के समय लगता है काफी जाम

बल्लभगढ़ से सोहना तक सुबह और शाम के समय भारी जाम लगता है। इस सड़क पर कई तरह की इंडस्ट्री बनी हुई है। शाम के समय सेक्टर-23 मोड़, संजय कालोनी मोड़ और सरुरपुर चौक पर भारी जाम लगता है। क्योंकि इंडस्ट्री से निकलने वाले कर्मचारी और भारी वाहन इसी रास्ते से होकर गुरुग्राम जाते हैं।

इसके साथ ही बल्लभगढ़ फ्लाईओवर से आने वाले वाहन सोहना रोड के रास्ते हार्डवेयर चौक की तरफ भी जाते हैं। बड़े वाहन अक्सर जाम में फंसकर रह जाते थे। सोहना रोड पर कई अस्पताल भी बने हुए है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी जाम को खुलवाने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ता था। अब फ्लाईओवर के बनने से संजय कालोनी, सेक्टर-22,23, सेक्टर-55, जीवन नगर, गौछी, सरूरपुर और पाली गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री की ओर से फ्लाईओवर को मंजूरी दे दी गई। अब इसकी डीपीआर तैयार करवाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि फ्लाईओवर का काम इसी साल शुरू कर दिया जाएगा। ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। - सतीश फागना, विधायक, एनआइटी विधानसभा क्षेत्र

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा को जोड़ेगा नमो भारत RRTS कॉरिडोर, CM नायब सिंह सैनी बोले- अंतिम एलाइनमेंट मंजूर   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163598