search

सोनिया विहार में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, 10 साल की बच्ची की मौत, दो घायल

deltin33 3 hour(s) ago views 435
  

सड़क हादसे में बाइक सवार 10 साल की बच्ची की मौत।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सोनिया विहार पहला पुश्ता पर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दस साल की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका भाई और चाचा गंभीर घायल हो गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वजनों ने घटना के बाद पुश्ता रोड पर हंगामा करते हुए जाम लगाा दिया। पुलिस के समझाने पर लोग रास्ते से हटे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

सोनिया विहार पहला पुश्ता निवासी रंगीला (24) मंगलवार रात करीब एक बजे भतीजे हर्ष (13) और भतीजी वैष्णवी (10) के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। जब यह सोनिया विहार तीसरे पुश्ते के पास पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से बचने के दौरान उनकी बाइक को सामने से आ रहे एक डंपर ने टक्कर मार दी। बाइक गिर गई और वैष्ण्वी के सिर में गंभीर चोट लगी जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

रंगीला और हर्ष बुरी तरह घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
स्वजन ने हंगामा कर लगाया जाम

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्वजन और अन्य लोगों ने आरोपित चालक को पकड़ने की मांग करते हुए पुश्ता रोड पर जमकर हंगामा काटा और जाम लगा दिया। स्वजन का आरोप है कि पुश्ता रोड पर डंपर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके बावजूद यहां डंपर चलते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने समझाकर सभी को शांत करवाया और जाम खुलवाया।
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

घटना के दौरान तीनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। ऐसे में अगर बच्ची ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। इसके साथ ही बच्ची के भाई और चाचा को चोटें कम आतीं। रात के समय उस रास्ते पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट नहीं मिलता, इसलिए तीनों बाइक पर घर लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें- रानी बनकर हापुड़ में रह रही बांग्लादेशी महिला पति संग फरार, फर्जी वोटर आईडी का खुलासा   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476956