search

रानी बनकर हापुड़ में रह रही बांग्लादेशी महिला पति संग फरार, फर्जी वोटर आईडी का खुलासा

Chikheang 3 hour(s) ago views 1027
  

हापुड़ में रानी बनकर रह रही बांग्लादेशी महिला पति संग फरार।



जागरण संवाददाता, हापुड़(गढ़मुक्तेश्वर)। जिले के गांव दौताई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पिछले करीब चार वर्षों से बांग्लादेश के नरायणगंज की महमूदा बेगम अपना नाम रानी रखकर जिले के गांव दौताई में मोहम्मद मशरूफ के साथ रह रही है। दोनों ने दिल्ली के दरगाह हजरत निजामुद्दीन में 11 फरवरी 2021 को निकाह किया था। निकाह के बाद से वह गांव में ही रह रही है।

दिलचस्प बात यह है कि ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर भी उसका नाम रानी दर्शाया गया है। एसआआईआर की प्रक्रिया में सेंध लगाकर महिला का वोटर आईडी कार्ड भी जारी किया गया। अब मामला संज्ञान में आने के बाद दंपती अपने तीन बच्चों को साथ फरार हो गया है। जिससे पुलिस-प्रशासन और खुफिया एजेंसियों में अफरा-तफरी मची हुई है।

जानकारी के अनुसार गांव दौताई गांव के इंशाअल्लाह का बेटा मोहम्मद मशरूफ वर्ष 2020 में सऊदी अरब में स्थित एक कंपनी में नौकरी करने के लिए गया था। उसकी कंपनी में महमूदा बेगम भी नौकरी करती थी। वहीं दोनों की मुलाकात हुई। जिसके बाद बातचीत बढ़ी और नजदीकियां प्यार के बाद रिश्ते में बदल गईं। 11 फरवरी 2021 को दिल्ली स्थित दरगाह हजरत निजामुद्दीन में दोनों ने निकाह कर लिया।

निकाह के दस्तावेजों पर दोनों ने अपना नाम-पता सही लिखवाए थे। वर्ष 2022 में मशरूफ के पिता इंशाअल्लाह का इंतकाल हो गया। जिसके बाद वह अपनी पत्नी का टूरिस्ट वीजा बनवाकर उसे भारत ले आया। उस समय महमूदा तीन माह के गर्भ से थी। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी महमूदा वापस नहीं गई। इसके बाद दंपती दौताई गांव में रहने लगे। यहां महमूदा ने अपना नाम बदलकर रानी रख लिया। इस दौरान उसके तीन बच्चे भी हुए है, जिनमें एक बेटा एवं दो बेटी हैं।
सरकारी प्रक्रिया में सेंधमारी, बन गया वोटर आईडी कार्ड

मशरूफ से रानी नाम से महमूदा का वोट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया। इसमें साक्ष्य के तौर पर ग्राम प्रधान के लेटरपैड पर महमूदा बेगम के रानी होने का उल्लेख कर उसे पेश किया गया। दिलचस्प बात है कि एसआईआर प्रक्रिया में सेंधमारी कर महमूदा का वोटर आईडी कार्ड भी जारी कर दिया गया। यह बात मोहम्मद मशरूफ ने कुछ परिचितों को बता दी। इसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंच गया।
प्रधान बोले...फर्जी ढंग से बनाया लेटरपैड

ग्राम प्रधान द्वारा जारी किया गया लेटरपैड अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि बिना साक्ष्य अथवा पहचान के इस तरह का पत्र किस आधार पर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान का कहना है कि उन्होंने कोई पत्र नहीं दिया है। किसी ने उनके नाम का पत्र बनाकर उसको प्रसारित कर दिया है। इस संबंध में वह थाने में तहरीर देंगे।
पुलिस कर रही बहुस्तरीय जांच

पुलिस पासपोर्ट, वीजा, निवास अनुमति और अन्य कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। वह देश के भीतर किसी अन्य स्थान पर गए हैं या फिर विदेश रवाना हुए हैं, इसकी जानकारी की जा रही है। यह भी खंगाला जा रहा है कि कहीं पहचान छिपाकर या गलत जानकारी देकर दस्तावेज तो नहीं बनवाए गए। थाना गढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी है और संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में सेना की अरबों रुपये की जमीन पर हो गई प्लॉटिंग, सोता रहा विभाग; प्रशासन पर उठे सवाल   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168051