search

क्या कंघी करते ही टूटते हैं आपके बाल? डाइट में शामिल करें ये नेचुरल फूड्स, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ

cy520520 3 hour(s) ago views 234
  

तेजी से बाल बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 9 सुपरफूड्स (Picture Credit- AI Genrated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घने, मजबूत और शाइनी बाल हर किसी की ख्वाहिश होते हैं, लेकिन आजकल की स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल, गलत खानपान, प्रदूषण और हार्मोनल असंतुलन के कारण बालों का झड़ना, पतलापन और समय से पहले सफेदी एक आम समस्या बन चुकी है।  

जबकि लोग अक्सर महंगे शैंपू और ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन असली जड़ हमारे आहार में छिपा होता है। सही पोषण से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बेहतर हो सकती है, बल्कि झड़ते बाल रुक सकते हैं और नए बाल भी उग सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नेचुरल फूड्स के बारे में जो बालों के लिए वरदान हैं।  
आंवला

आंवला बालों के लिए सबसे प्रभावशाली सुपरफूड है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और डैंड्रफ को भी कम करता है।
मेथी दाना

मेथी में प्रोटीन, आयरन और निकोटिनिक एसिड होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और झड़ने से रोकते हैं।
पालक

आयरन, विटामिन ए, सी और फोलिक एसिड से भरपूर पालक स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और हेयर फॉल को रोकने में मदद करता है।
अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, बायोटिन और विटामिन ई होते हैं, जो बालों की नमी बनाए रखते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं।
बीन्स

ये वेजिटेरियन प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। साथ ही इनमें आयरन और जिंक भी होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और झड़ना रोकते हैं।
गाजर

गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं, जिससे बालों की ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
नारियल

नारियल में पाए जाने वाले मीडियम-चेन फैटी एसिड स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं।
कद्दू के बीज

कद्दू के बीजों में जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो DHT (डायहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन) हार्मोन को कंट्रोल कर बालों के झड़ने से रोकते हैं।
अंडा

अंडा प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन डी का पॉवरफुल सोर्स है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है और नए बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

सिर्फ बाहरी हेयर प्रॉडक्ट्स पर डिपेंड करना पर्याप्त नहीं है। यदि आप सच में बालों की सेहत में सुधार चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए नेचुरल फूड्स को अपने दैनिक डायट में शामिल करें। ये न सिर्फ झड़ते बालों को रोकते हैं, बल्कि बालों की ग्रोथ को नेचुरली बढ़ावा देकर नए बालों के उगाने में भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना सही है? ऑयली, ड्राई और नॉर्मल बालों के लिए पूरी गाइड

यह भी पढ़ें- झाड़ू जैसे बाल भी बनेंगे रेशमी और घने, बस हफ्ते में 2 बार ऐसे करें नारियल के दूध का इस्तेमाल   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538