राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य की 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को हुए मतदान का नतीजा शुक्रवार को आएगा। सभी निकायों में सुबह आठ बजे से मतों की गणना शुरू होगी। बैलेट पेपर से चुनाव होने के कारण एक दिन में मतगणना संभव नहीं है, इसलिए यह अगले दिन भी जारी रहेगी।
राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों और निर्वाची पदाधिकारियों को भेज दिए हैं। इधर, जिलों से मिली अंतिम रिपोर्ट के बाद मतदान प्रतिशत में कुछ वृद्धि हुई है।
इस चुनाव में कुल 63.05 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि यह पिछले चुनाव से कम ही है। वर्ष 2018 में हुए पिछला निकाय चुनाव में 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ था।
शुक्रवार को सभी निकायों में कुल 1,309 टेबलों पर वोटों की गिनती होगी। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में राउंड की संख्या अलग-अलग होगी। यह एक से नौ राउंड तक होगी।
रांची नगर निगम में पांच राउंड में मतों की गणना होगी तथा यहां 225 टेबल लगाए गए हैं। सभी निकायों में सबसे पहले पार्षद को पड़े वोटों की गणना होगी। इसके बाद महापौर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े वोटों की गणना होगी।
यह भी पढ़ें- ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती: झारखंड हाई कोर्ट ने आयु सीमा में छूट संबंधित याचिका की खारिज, JPSC ने बताया नीतिगत मामला
यह भी पढ़ें- गिरिडीह नगर निगम चुनावी हिंसाः तीन दिन जिंदगी से जूझने के बाद शमीम की मौत, गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- पश्चिमी सिंहभूम में उधार विवाद के चलते युवक की निर्मम हत्या, भुजाली से काटा गला  |