search

पीयू छात्रसंघ चुनाव: आज पटना साइंस कॉलेज में होगा अध्यक्षीय भाषण, अध्यक्ष उम्मीदवार को मिलेगा 5 मिनट

deltin33 6 hour(s) ago views 458
  

छात्र संघ चुनाव में प्रेसिडेंशियल डिबेट की मांग को ले कर यूनिवर्सिटी गेट पर प्रदर्शन करते। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का अध्यक्षीय भाषण (प्रेसिडेंशियल डिबेट) गुरुवार को दोपहर एक बजे पटना साइंस कॉलेज परिसर में होगा। यह निर्णय कुलपति प्रो. नमिता सिंह के निर्देश पर छात्रसंघ चुनाव केंद्रीय समिति की बैठक में लिया गया। विश्वविद्यालय के विधि पदाधिकारी सह मीडिया प्रभारी डा. वीरेंद्र पासवान ने बताया कि अध्यक्षीय भाषण में सेंट्रल पैनल के सभी 11 अध्यक्ष उम्मीदवार शामिल होंगे।

सभी उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना होगा। सभी अध्यक्ष उम्मीदवार अनुशासन में ही रहकर अपनी बात रखेंगे। जिला प्रशासन से कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था करने आग्रह किया गया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो. शंकर कुमार ने बताया कि डिबेट में प्रत्येक अध्यक्ष उम्मीदवार को पांच मिनट का समय दिया जाएगा। इस दौरान वे अपनी बातों को रख सकते हैं। प्रत्याशी को यह संज्ञान में रखना होगा कि चुनाव आचार संहिता में वर्णित विभिन्न शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। प्रत्याशी को अपने नीतिगत घोषणा पर सिर्फ अपना पक्ष रखना होगा।

पहले अध्यक्षीय भाषण पहले पटना वीमेंस कॉलेज परिसर में आयोजित होना था, लेकिन 18 फरवरी को कुछ छात्र समूह द्वारा कालेज में घुसकर नारेबाजी की गई थी और जुलूस निकाला गया था। इस पर कालेज की प्राचार्य ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रशासन से की थी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पटना वीमेंस कालेज में अध्यक्षीय भाषण का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

  
आज समाप्त हो जाएगा चुनाव प्रचार

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का प्रचार गुरुवार को शाम पांच बजे समाप्त हो जाएगा। छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होना है। विश्वविद्यालय स्तर पर चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28 फरवरी को सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतों की गिनती शाम 4.30 से शुरू होगी और 28 फरवरी को ही देर रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

सभी कॉलेजों की ओर से नोटिस निकाल कर 28 फरवरी को छात्र-छात्राओं से मतदान में भाग लेने की अपील की गई है। नोटिस में कहा गया है इस दिन कक्षाओं में पूरे दिन की उपस्थिति दर्ज होगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476995