search

यमुना विहार में डेढ़ साल से बदहाल लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, लोग परेशान; जल्द निर्माण की आस

Chikheang 6 hour(s) ago views 727
  

लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी।



जागरण संवादाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना विहार लाल बहादुर शास्त्री मार्ग की जर्जर हालत ने स्थानीय निवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 1100 मीटर लंबी इस सड़क को डेढ़ साल पहले सीवर लाइन बिछाने के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खोदा था, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़क लोगों के लिए खतरा बन चुकी है।

रोजाना हजारों वाहन चालक और पैदल यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं। टूटी सड़क के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई लोग फिसलकर चोटिल हो चुके हैं, वहीं बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से हादसों का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।


सड़क की हालत इतनी खराब है कि रोज डर लगा रहता है। बरसात में तो पता ही नहीं चलता कि गड्ढा कितना गहरा है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। - मामराज सिंह, स्थानीय निवासी

रोजाना 2 लाख से अधिक लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। कई बार पार्षद को भी सड़क दुरुस्त कराने के लिए बोला गया है। खराब सड़क को डेढ़ साल तो हो गए और कितना इंतजार करना होगा। - शिव स्वरूप शर्मा, स्थानीय निवासी

मार्ग के लिए बजट पास हो गया है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों का सफर बेहतर हो जाएगा। - अजय महावर, स्थानीय विधायक


यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली: यमुना विहार में अवैध निर्माण पर MCD की बड़ी कार्रवाई, ध्वस्त की गई इमारत   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168132