search

कश्मीरी गेट में लाॅरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार पर फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी दुश्मन गैंग ने ली

deltin33 Yesterday 21:26 views 111
  

कश्मीरी गेट पर फायरिंग की घटना के बाद कार की जांच करती पुलिस टीम। वीडियो ग्रैब



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने लाॅरेंस बिश्नोई की लीगल टीम की कार पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। कार में पांच लोग सवार थे। हमले के दौरान कार सवार संदीप नामक एक युवक को गोली लगी है, जबकि बिश्नोई के वकील दीपक खत्री बाल-बाल बच गए। फायरिंग की खबर मिलते ही उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया मौके पर पहुंच गए।
\“अब भी समय है सुधर जाओ\“

शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि हमलावर तीन लोग थे और मोटरसाइकिल पर आए थे। वारदात के अगले ही दिन इस हमले की जिम्मेदारी लाॅरेंस बिश्नोई के प्रतिद्वंदी गिरोह नवीन बाक्सर, राहुल फतहपुर और सन्नी यामा ने ली। इस गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, “पुलिस के लिए मुखबिरी करने के कारण हमने हमला किया है। इस बार तो बाल-बाल बच गए। अब भी समय है सुधर जाओ।“
कार पर गोलियां बरसाने लगे

फिलहाल, कश्मीरी गेट थाने में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के मुताबिक, वारदात रात करीब 10:10 बजे आउट रिंग रोड पर हनुमान मंदिर के नजदीक कश्मीरी गेट इलाके में हुई। बिश्नोई के वकील दीपक खत्री चार अन्य साथियों के साथ हनुमान मंदिर में दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद यह लोग लौट रहे थे। इस बीच बदमाशों ने उनकी कार पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी।
गोली चलाने के बाद बस अड्डे की ओर भागे

सबकुछ इतनी जल्दी हुआ कि कार सवारों को बचने का मौका नहीं मिला। वारदात के बाद बदमाश मौके फरार हो गए। कार में दीपक के साथ मौजूद संदीप को दो गोली लगीं। उनको नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर है। दीपक खत्री ने पुलिस को बताया है कि शायद बदमाशों ने उन पर गोली चलाई।

मामले की जांच के लिए रात को ही तीन टीमों का गठन कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बदमाश गोली चलाने के बाद बस अड्डे की ओर भागे हैं। उनकी पहचान कर तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर फायरिंग, कार सवार पांच में से एक युवक घायल; जांच में जुटी पुलिस   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821