search

बड़ी कार्रवाई: पीलीभीत के इन मेडिकल स्टोर्स पर ताला लगने की तैयारी, जांच में गायब मिले खरीद-बिक्री के सारे कागज

LHC0088 Yesterday 20:27 views 655
  

प्रतीकात्मक चित्र



जागरण संवाददाता, पीलीभीत। अवैध औषधियों के कारोबार और मानकों की अनदेखी करने वाले दवा विक्रेताओं के विरुद्ध औषधि विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार शाम औषधि विभाग की टीम ने बिलसंडा क्षेत्र के ईंटगांव में स्थित कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। दो मेडिकल स्टोर पर दवाईयों के क्रय और विक्रय के दस्तावेज नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है। वहीं, एक को नोटिस दिया गया है।

डीआई नेहा वैश्य ने बताया कि बिलसंडा क्षेत्र के ईंटगांव में निरीक्षण के दौरान एसएस मेडिकल एजेंसी व सिंह मेडिकल स्टोर पर मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर दोनों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। एसएस मेडिकल एजेंसी, जिसके पास होलसेल और रिटेल दोनों के लाइसेंस हैं।

वहां निरीक्षण के दौरान खरीद-बिक्री (सेल-परचेज) से संबंधित कोई भी रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया जा सका। दुकान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाने वाला लाइसेंस भी मौके पर नहीं मिला और एक्सपायरी दवाओं के रख-रखाव के लिए अनिवार्य एक्सपायरी बाक्स की व्यवस्था भी नदारद थी।

केवल खाली डिब्बे दिखाए गए। इसके साथ कस्बे के सिंह मेडिकल स्टोर पर सेल-परचेज रिकार्ड का सहित अन्य दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई। इन दोनों प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए इनके लाइसेंस निलंबन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

वहीं, पांडे मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई, वहां तकनीकी खामी सामने आई। उक्त स्टोर के पास केवल होलसेल का लाइसेंस था, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर वहां से दवाइयों की फुटकर बिक्री की जा रही थी। इस पर विभाग ने संबंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
दवाओं के नमूने हुए फेल

शहर के मेडिकेयर मेडिकल स्टोर की दवाओं नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। ड्रग इंस्पेक्टर नेहा वैश्य ने बताया कि इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद विभाग ने संबंधित दवाओं को अधोमानक घोषित कर दिया है। इसमें एसिक्लोफेनाक, पैरासिटामोल और सेराटियोपेप्टिडेज मेडिकल स्टोर संचालक और निर्माता कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, इन दवाओं के स्टाक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाते हुए बाजार से वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं।

  


क्षेत्र में दवाओं की बिक्री को लेकर छापेमारी की जा रही है। बिलसंडा क्षेत्र में छापे मारी के दौरान मेडिकल स्टोर पर नियमों के विरूद्ध बिक्री जा रही थी। उन पर कार्रवाई की संतुति की गई है। यदि आगे भी कोई दवाओं को लेकर लापरवाही करेंगा उसपर कार्रवाई की जाएगी।

- नेहा वैश्य, डीआई, पीलीभीत





यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व की दीवारों ने बोलना शुरू किया! राहगीरों को सिखा रहीं जंगल में जिंदा बचने के 51 मंत्र   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790