सात मार्च तक नहीं हो सकेगा नए राशन कार्ड बनने, नाम जुड़ने, निरस्त होने का काम. Concept Photo
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम अगले 10 दिन तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अभी राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। अब इसे यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में स्थानांतरित किया जाना है। इसके चलते पोर्टल बंद रहेगा।
भारत सरकार की ओर से स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे देश में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाया जाना है। ऐसे में राज्य में वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल को भारत सरकार के यूआरसीएमएस पोर्टल में स्थानांतरित करने के लिए 26 फरवरी से सात मार्च तक राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम बंद रहेंगे।
इस अवधि में लोगों के नए राशन कार्ड बनाने, निरस्त करने, यूनिट जोड़ने, ट्रांसफर करने, हटाने, नई दुकान जोड़ने आदि से जुड़े सभी कार्य निरस्त रहेंगे। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने बताया कि इस अवधि में क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालयों में भी पोर्टल से जुड़े कार्य नहीं हो पाएंगे।
यह भी पढ़ें- फर्जी राशन कार्ड बनाने में फंसे प्रधान, सचिव और लेखपाल कोर्ट में तलब, 17 मार्च को होगी सुनवाई
यह भी पढ़ें- अब राशन कार्ड धारकों को मिलेगा मोटा अनाज, पहले चरण में रायबरेली के 12 ब्लॉकों की दुकानें चिह्नित  |
|