search

Haj Yatra 2026: इस बार हज यात्रा के लिए गयाजी से उड़ान नहीं भरेगी फ्लाइट, सामने आई बड़ी वजह

deltin33 Yesterday 18:57 views 659
  



जागरण संवाददाता, गयाजी। वर्ष 2003 से गयाजी के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हज उड़ानें जेद्दा के लिए संचालित हो रही थीं, लेकिन इस वर्ष बिहार से हज यात्रा के लिए एक बदलाव देखने को मिला है। राज्य के हज कोटे का अधिकांश हिस्सा अप्रयुक्त रह जाने और अधिकतर आवेदकों द्वारा गयाजी को प्रस्थान बिंदु के रूप में न चुनने के कारण इस बार गयाजी से कोई हज उड़ान नहीं होगी।

इसके परिणामस्वरूप गयाजी को अस्थायी रूप से डी-नोटिफाई कर दिया गया है। बिहार राज्य हज समिति के कार्यपालक पदाधिकारी राशिद हुसैन ने मीडिया को बताया कि वर्ष 2026 के लिए राज्य के कुल 2,648 हज यात्रियों में से सौ से भी कम ने गयाजी को प्रस्थान केंद्र के रूप में चुना।

इस स्थिति को देखते हुए गयाजी को डी-नोटिफाई करने का निर्णय लिया गया। इस बार यात्रियों को केवल गयाजी और कोलकाता तक सीमित नहीं रखा गया था, बल्कि उन्हें दिल्ली और मुंबई सहित कुल 11 प्रस्थान केंद्रों में से किसी एक का चयन करने की सुविधा दी गई थी।

गयाजी से पहली विशेष हज उड़ान 21 जनवरी 2003 को रवाना हुई थी, जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उद्घाटन उड़ान को हरी झंडी दिखाई थी। तब से बिहार के अधिकांश हज यात्री गयाजी से ही उड़ान भरते रहे हैं।

प्रारंभिक वर्षों में बिहार का हज कोटा लगभग पांच हजार था, जिसे बाद में बढ़ाकर दस हजार किया गया और वर्तमान में यह 12,225 हो चुका है।

गयाजी के प्रस्थान केंद्र दर्जा समाप्त होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि यह केवल गयाजी के लिए नहीं, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक क्षति है, जिससे राज्य की छवि को भी झटका लगा है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821