बिहार में धार्मिक पर्यटन को मिलेगी रफ्तार। सांकेतिक तस्वीर
राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: सरकार देवघर-सुल्तानगंंज की तर्ज पर राज्य में कई कांवरिया पथों के निर्माण पर विचार कर रही है। इसकी संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
पथ निर्माण मंत्री डाॅ. दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। वे जदयू के विनय कुमार चौधरी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का उत्तर दे रहे थे।
बिहार में 4 बड़े कांवरिया पथों की संभावना
मंत्री ने उन स्थलों का विवरण दिया, जिनसे गंगा को जोड़ने के लिए कांवरिया पथ की मांग की गई है। मंत्री ने बताया कि सिमरिया से मधुबनी जिला के पंडौल स्थित उगना महादेव मंदिर की दूरी 115 किमी है। सोनपुर से मुजफ्फरपुर बाबा गरीबनाथ मंदिर की दूरी 80 किमी है।
इसी तरह कहलगांव से बासुकीनाथ की दूरी 123 किमी है। इसमें बिहार का हिस्सा 87 किमी है। ध्याकर्षण में पुनपुन से गया जिले के बैजूधाम तक कांवरिया पथ बनाने की मांग की गई है। मंत्री ने कहा कि पुनपुन से बैजूधाम की दूरी 86 किमी है।
डाॅ. जायसवाल ने बताया कि सरकार इन सभी पथों को कांवरिया पथ के रूप में विकसित करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। पहले चरण में इन पथों की तकनीकी संभावना का आकलन होगा। उसके बाद अगली कार्रवाई होगी।  |
|