search

बच्चा चोरी का अफवाह फैलाकर मारपीट करने वालों की अब खैर नहीं, वीडियो फुटेज से पहचान कर जेल भेजेगी वैशाली पुलिस

LHC0088 3 hour(s) ago views 966
  

पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। वैशाली जिले में हाल के दिनों में ऐसी घटनाएं घटित हुई है, जिसमें अफवाह फैलाकर किसी भी व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर भीड़ द्वारा मारपीट किया गया है,ऐसा करना गंभीर अपराध है, जो कानून व्यवस्था के विरुद्ध है। उक्त बातें पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही।  

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं न केवल निर्दोष लोगों को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करती हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लें।  

ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर तुरंत डायल 112 अथवा अपने नजदीकी थाना को सूचना दें, ताकि पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की जा सके।
आरोपित व्यक्तियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई

यदि किसी भी प्रकार की भीड़ द्वारा मारपीट या अफवाह फैलाने की घटना सामने आती है, तो संबंधित वीडियो, फोटो के आधार पर आरोपित व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

उन्होंने कहा कि अफवाह से बचें ,कानून का पालन करें और सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बीते दिनों वैशाली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं घटित हुई है। मामले में प्राथमिकी कर वीडियो फुटेज के आधार पर वैसे व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।  

गौरतलब हो कि बीते दिनों महुआ थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखनी गांव में बच्चा चोर के आरोप लगाकर एक युवक के साथ स्थानीय लोगों ने जमकर मारपीट किया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को लोगों से बचकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।  
परीक्षा दिलवाने आई महिला को समझा बच्चा चोर

वहीं सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिघी जेल के निकट एक निजी कॉलेज में अपनी बेटी के परीक्षा दिलवाने आई एक महिला पर बच्चा चोर का आरोप लगाकर लोगों ने मारपीट किया। सुचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने पर ले जाकर सत्यापन कर छोड़ दिया।  

वहीं बीते दिनों नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर अस्पताल ओपीडी में एक महिला पर बच्चा चोरी का और आप लगाया और महिला को सदर अस्पताल गेट के निकट सड़क पर निकलते ही मारपीट शुरू कर दी।  

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को थाने पर ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इस मामले में महिला ने 15 से 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165754