search

लखनऊ में लापता किसान का शव खेत में मिला, चेहरे और पैर पर चोटें; हत्या की आशंका

deltin33 Yesterday 18:57 views 742
  

लखनऊ में लापता किसान का शव खेत में मिला, चेहरे और पैर पर चोटें  



संवाद सूत्र, मोहनलालगंज (लखनऊ)। मोहनलालगंज के कनकहा में लापता किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला। मृतक के चेहरे और पैर में चोटे थी ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कनकहा निवासी किसान हरिलाल 50 वर्ष का शव बुधवार को नहर किनारे अपने खेत में पड़ा मिला। चेहरे में खरोचे के निशान थे जबकि बाएं पैर में चोट लगी थी। हरिलाल मंगलवार को पत्नी मालती से कहासुनी के बाद देर शाम करीब 6 बजे घर से निकल गए थे बेटे लवकुश ने बताया कि फोन पर बात होने के बाद उनका नंबर ऑफ हो गया।

इसके बाद उन्होंने आस पास व रिश्तेदारी में पिता के बारे में पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। वहीं बुधवार को दोपहर मृतक की बहु ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। छोटे बेटे अरुण ने बताया कि पड़ोस के खेत में काम युवक ने पिता के खेत में पड़े होने की सूचना दी इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस कंट्रोल पर इसकी सूचना दी।

सूचना के बाद इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उनका कहना था कि मृतक की गुमशुदगी दर्ज की गई थी घर में पत्नी से विवाद के बाद हरिलाल घर से निकले थे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476821