search

सावधान! होली में डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई, औरंगाबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश

cy520520 3 hour(s) ago views 739
  

औरंगाबाद प्रशासन ने जारी किए निर्देश



संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद)। होली और ईद के अवसर पर ओबरा थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने की। एसडीओ ने ग्रामीणों को सूचित किया कि इस वर्ष डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा और अश्लील गानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की और अफवाहों से दूर रहने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार की परेशानी की सूचना थाना एवं प्रखंड के अधिकारियों को देने की सलाह दी गई।  
होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

बैठक में यह भी बताया गया कि होली में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जुलूस के रूट को पहले से तय करने और प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।  

एसडीपीओ ने संवेदनशील स्थानों की पहचान की बात कही और वहां पुलिस की पर्याप्त तैनाती का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने सभी से एक-दूसरे के पर्व में शामिल होकर खुशी बांटने की अपील की। ओबरा हमेशा से शांति का प्रतीक रहा है।  

बैठक में दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, एसडीपीओ अशोक कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूनिस सलीम, अंचल अधिकारी हरिहरनाथ पाठक के साथ-साथ ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163308