search

बंगाल में रमजान पर राशन कार्डधारकों को विशेष सब्सिडी पैकेज, ममता सरकार ने की घोषणा

Chikheang Yesterday 16:57 views 257
  

बंगाल में रमजान पर राशन कार्डधारकों को विशेष सब्सिडी पैकेज (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पवित्र रमजान महीने को ध्यान में रखते हुए ममता बनर्जी सरकार ने विशेष खाद्य सहायता पैकेज की घोषणा की है। राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) और विशेष प्राथमिकता श्रेणी (एसपीएचएच) के राशन कार्डधारक परिवारों को निर्धारित अवधि तक रियायती दर पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

सरकारी निर्णय के मुताबिक यह सुविधा इस सप्ताह से 19 मार्च तक लागू रहेगी। पात्र परिवार अपने नजदीकी राशन दुकानों से प्रति परिवार एक किलोग्राम चीनी 32 रुपये, एक किलोग्राम मैदा 30 रुपये और एक किलोग्राम चना 65 रुपये की सब्सिडी दर पर प्राप्त कर सकेंगे। सभी वस्तुएं नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
क्यों उठाया गया यह कदम?

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रमजान के दौरान खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को राहत देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। राज्य भर के राशन डीलरों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न होना पड़े।

प्रशासन ने अपील की है कि पात्र कार्डधारक तय समयसीमा के भीतर राशन दुकानों से सामग्री प्राप्त करें। सरकार का दावा है कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।

NCERT किताब विवाद: हटेगा \“न्यायपालिका में भ्रष्टाचार\“ वाला हिस्सा? CJI ने भी जताई आपत्ति   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940