search

जापान में CM Yogi Adityanath बोले- उत्तर प्रदेश आर्थिक रूप से सबसे विकसित राज्य

LHC0088 4 hour(s) ago views 685
  

टोक्यो में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



डिजिटल डेस्क, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे पर बुधवार को टोक्यो में आयोजित उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट रोडशो में सहभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान भारत-जापान संबंधों की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गहराई का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विशाल बाजार और निवेश-अनुकूल नीतियों को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत-जापान आर्थिक सहयोग को नई ऊर्जा देने के लिए जापान के उद्योगपतियों एवं बिजनेस लीडर्स को उत्तर प्रदेश में विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान का संबंध सूर्य की प्रथम किरण से प्रारंभ होकर सूर्यवंश की राजधानी उत्तर प्रदेश को एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ता है। उसी संवाद की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए, भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत आज नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

उत्तर प्रदेश, सूर्यवंश के राजा भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली है और इसी परंपरा को आगे बढ़ाने वाले भगवान बुद्ध की पावन धरा भी उत्तर प्रदेश है। भगवान बुद्ध से जुड़े हुए दुनिया के अंदर सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थल उत्तर प्रदेश में ही स्थित हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर डाटा सेंटर क्लस्टर के निर्माण की कार्रवाई के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उत्तर प्रदेश में सुरक्षित वातावरण है। यहां स्केल है, तो उस स्केल को स्किल में बदलने की सामर्थ्य भी है। स्टेबिलिटी है और स्पीड भी है। इसलिए उत्तर प्रदेश में आपका निवेश सुरक्षित है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही हम लोगों ने जापान के निवेशकों के लिए जापान इंडस्ट्रियल सिटी के निर्माण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया है, जिसके लिए 500 एकड़ भूमि आवंटित है। हमारे पास 34 से अधिक सेक्टोरियल पॉलिसीज हैं। इनके माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के अलग अलग सेक्टर में निवेश की अनंत संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के अंदर सबसे अधिक जल संसाधन वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। यह मीठा जल इतना प्रचुर है कि इसका उपयोग न केवल एग्रीकल्चर के लिए, बल्कि ग्रीन हाइड्रोजन के निर्माण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भी किया जा सकता है। 25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में 56 फीसदी आबादी वर्किंग फोर्स है।

उन्होंने कहा कि भारत की आबादी में से 25 करोड़ आबादी अकेले उत्तर प्रदेश में निवास करती है। जितनी बड़ी आबादी है, उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी हैं और जितनी बड़ी चुनौतियां हैं, उतनी बड़ी संभावनाएं भी उत्तर प्रदेश के अंदर हैं। आज भारत के अंदर आर्थिक रूप से सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाले राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश ने अपने आप को स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में एजुकेशन, मेडिकल हेल्थ, सेमीकंडक्टर क्षेत्र, डेटा सेंटर क्लस्टर की स्थापना तथा रिन्यूएबल एनर्जी और हाइड्रोजन एनर्जी के क्षेत्र में भी निवेश की अनंत संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की टीम आज जापान के आप सभी बिजनेस लीडर्स के साथ संवाद स्थापित करने हेतु यहां उपस्थित हुई है।

उन्होंने कहा कि मैं जापान के आप सभी इंडस्ट्री लीडर्स का आह्वान करता हूं कि भारत के सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित उत्तर प्रदेश में आप अपना निवेश करें। यह निवेश डीप टेक, फिनटेक, मेडटेक या सर्विस सेक्टर… किसी भी क्षेत्र में हो सकता है।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165697