search

सर्किल रेट और भूमि अधिग्रहण कानून को लेकर की मांग को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का हल्लाबोल, सौंपा ज्ञापन

LHC0088 3 hour(s) ago views 727
  

सदर तहसील पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन। जागरण



जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान के नेतृत्व में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी महोदय, गौतम बुद्धनगर के नाम एसडीएम सदर आशुतोष एवं तहसीलदार सदर अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आलोक नागर ने बताया कि ज्ञापन में जिले के किसानों की लंबित एवं गंभीर समस्याओं की मांग उठाई।
यह हैं किसानों की मांगें

  • सर्किल रेट में वृद्धि,
  • भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी रूप से लागू करने,
  • प्रमाण पत्र एवं खतौनी संबंधी कार्यों में हो रही देरी,
  • तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार,
  • परिवार रजिस्टर,
  • वारिसान नकल जारी करने,
  • पात्र ग्रामीणों के राशन कार्ड बनवाने के लिए शिविर लगाने की मांग।

क्या बोले लोकेश भाटी

किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रिजेश भाटी और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर तहसील और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।

प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया गया है कि सभी मुद्दों पर ठोस और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यदि निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर प्रताप नागर, रवींद्र प्रधान, नासिर प्रधान, संजय कसाना, नरेन्द्र भाटी, विनोद मलिक, राजकुमार रूपवास, उमेश राणा, अशोक भाटी, सरोज, भारत नागर,अब्दुल नईम, आशु अट्टा , सुमित नागर, फिरे नागर , बसंत,जितेंद्र , अरुण आदि काफी संख्या में किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165643