search

सावधान! यूपी के इस जिले में महिला गिरोह हुआ एक्टिव, जेवरात चोरी की घटनाएं बढ़ीं

LHC0088 2026-2-25 14:57:44 views 1200
  

ई-रिक्शा पर सक्रिय टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह - एआई जनरेटेड तस्वीर



संवाद सूत्र, बाराबंकी। होली और रमजान के दृष्टिगत बाजार में खरीदारों की भीड़ है। जिसका टप्पेबाज महिलाएं फायदा उठा रही हैं। ई-रिक्शा पर महिला यात्रियों को चिह्नित कर उनको आसान निशाना बनाकर उनके जेवरात यह गिरोह हाथ साफ कर देता है। कोतवाली नगर क्षेत्र में लगातार ऐसी वारदात हो रही हैं, लेकिन पुलिस गिरोह तक नहीं पहुंच पा रही है।

कोतवाली नगर के महर्षि नगर की अल्का श्रीवास्तव महर्षि विद्यालय में शिक्षिका है। वह 19 फरवरी को सिविल लाइन स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी कर आटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। बस स्टैंड के पास साड़ी पहने दो महिलाएं आटो पर सवार हुईं, जो सीएमओ कार्यालय के सामने उतर गईं।

कुछ देर बाद जब अल्का ने गले में हाथ लगाया तो तोले की सोने की चेन गायब थी। वहीं कोतवाली नगर के शुगरमिल शिवपुरी निवासी शोभाराम गुप्ता 20 फरवरी को पत्नी निर्मला देवी के साथ ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। रास्ते में एक छोटे बच्चे सहित तीन महिलाएं सवार हुईं।

एक महिला तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर निर्मला के कंधे पर सिर रखा और इसी बीच चेन गायब कर दी। यह दो उदाहरण ज्वलंत उदाहरण हैं। आए दिन ई-रिक्शा पर सक्रिय यह बेखौफ गिरोह महिलाओं के जेवरात पर हाथ साफ कर रही हैं और इन पर नकेल नहीं कस पा रही है।

पर्वों के दृष्टिगत यह गिरोह पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है, वारदात के बाद पुलिस की तलाश सीसी फुटेज तक सीमित है। इससे पूर्व भी नगर महिला गिरोह ई-रिक्शा पर सक्रिय रहा है। छह माह पूर्व टीएसआइ राम यतन यादव ने दो महिलाओ को रंगे हाथ पकड़कर जैदपुर की महिला के जेवरात बरामद कर लिया, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये थी।


पर्वों के दृष्टिगत नगर सहित पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। टप्पेबाज महिलाओं के गिरोह के लिए टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरोह का पाटक्षेप कर वारदातों पर अंकुश लगाया जाएगा। -अर्पिज विजयवर्गीय, पुलिस अधीक्षक-बाराबंकी
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126