search

पिता की डांट से घर से भागे दो नाबालिगों को हटिया आरपीएफ ने बताया, बेंगलुरु जाने की थी तैयारी

cy520520 2 hour(s) ago views 967
  

पिता की डांट से नाराज होकर घर से भागे दो बालक



जागरण संवाददाता, रांची। रेलवे स्टेशन परिसरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को हटिया रेलवे स्टेशन से दो नाबालिग बालकों का रेस्क्यू किया गया। यह कार्रवाई आरपीएफ रांची मंडल के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत की गई।  

मंगलवार को आरपीएफ पोस्ट हटिया एवं डीएनएफटी टीम रांची द्वारा स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग और गश्त अभियान चलाया जा रहा था। शाम करीब 5 बजे प्लेटफार्म संख्या एक के मुख्य द्वार के पास दो नाबालिग बालक संदिग्ध अवस्था में इधर-उधर घूमते और घबराए हुए दिखाई दिए। संदेह होने पर टीम ने दोनों को रोककर पूछताछ की।
मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाने की योजना

पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बताया। दोनों ही जोलडीहा, जिला चतरा का रहने वाला था। दोनों ने स्वीकार किया कि वे घर से भागकर आए हैं क्योंकि उनके पिता ने उन्हें डांटा था।  

उन्होंने यह भी बताया कि वे हटिया स्टेशन से सामान्य टिकट लेकर मजदूरी के लिए बेंगलुरु जाने की योजना बना रहे थे। पूछताछ के दौरान वे अपने परिजनों का मोबाइल नंबर भी नहीं बता सके।
चाइल्ड लाइन को सौंपे गए दोनों बालक

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चाइल्ड लाइन रांची को सूचना दी गई। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए दोनों नाबालिगों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई और परामर्श के लिए चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया गया।  

इस सराहनीय कार्य में एएसआई एसके सिंह, स्टाफ मुकेश नायक तथा डीएनएफटी टीम की लेडी स्टाफ एसपी खलखो की  भूमिका रही।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163218