search

ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, एक की कीमत में खरीद लेंगे इतना Gold; कानून से बचने के लिए हुई थी डील

Chikheang 4 hour(s) ago views 637
  

दुनिया के सबसे महंगे फल की कीमत कितनी?  



नई दिल्ली। आपने सबसे महंगा फल कितने रुपये प्रति किलो में खरीदा है? 50, 100, 200 या 400-500 रुपये? इससे अधिक महंगा फल शायद आपने न खरीदा हो। मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा फल कितने में बिका था? ये आज के हिसाब से इतना महंगा था कि आज आप 5 ग्राम सोना खरीद सकते हैं और ये फल कोई किलो-दो किलो नहीं, बल्कि सिर्फ एक पीस था।
एक अंगूर की कीमत इतनी

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार दुनिया का सबसे महंगा फल एंथनी बेस्कीफील्ड ने 1993 में खरीदा था। उन्होंने 28 मार्च 1993 को हेल्पस्टन गार्डन सेंटर, कैम्ब्रिजशायर, UK में डेविड सिनावास को एक अंगूर के लिए 700 पाउंड दिए थे।
भारतीय करेंसी में कितने?

700 पाउंड आज के हिसाब से 86048 रुपये बनते हैं। आज 25 फरवरी को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1.60 लाख रुपये के आस-पास है। यानी आप 86048 रुपये में 5 ग्राम से अधिक सोना खरीद सकते हैं, जो एक डील में सिर्फ 1 अंगूर की कीमत थी।
क्यों की गयी थी ये डील?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वो एक अंगूर की बिक्री ग्रेट ब्रिटेन में उस समय लागू संडे ट्रेडिंग कानूनों से बचने के लिए की गई थी। तब अंगूर के साथ अपोलो की एक मूर्ति भी दी गई थी, जिसकी कीमत तब 700 पाउंड ही आंकी गयी थी। मगर अब भी सबसे महंगे फ्रूट के रूप में ये डील दर्ज है।
ये फल बिकते हैं सबसे महंगे

वैसे दुनिया के सबसे महंगे फल, जिनमें अकसर को जापान में उगाया जाता है, बहुत ज्यादा कीमत पर इसलिए मिलते हैं क्योंकि इनकी खेती बहुत ध्यान से की जाती है। ये बहुत रेयर होते हैं और लग्जरी गिफ्ट के तौर पर दिए जाते हैं। इसके सबसे अच्छे उदाहरणों में युबरी मेलन, रूबी रोमन ग्रेप और डेंसुके वॉटरमेलन शामिल हैं, जिनकी कीमत हजारों डॉलर प्रति यूनिट हो सकती है।

ये भी पढ़ें - दुनिया की दो सबसे ऊंची इमारतों से महंगा है मुकेश अंबानी का घर, आसमान छूती इमारतों से इतनी ज्यादा है एंटीलिया की वैल्यू

  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167806