search

नवजात शिशु को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के फर्श पर छोड़ गए, मासूम का चेहरा देख भर आया लोगों का दिल

LHC0088 3 hour(s) ago views 373
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। जन्म देने के बाद नवजात के मां नवाज को अपने सीने से लगाकर दूध पिलाती है लेकिन ऐसे दरिंदे भी है जो अपनाने की बजाये बच्चों को कूड़े के ढेर में, सड़क व फुटपाथ के किनारे अथवा पार्कों में फेंककर मरने के लिए छोड़ जाते हैं। ऐसा ही मामला सेंट्रल स्टेशन पर प्रकाश में आया है। यहां जन्म देने के बाद कोई मां अपनी नवजात बच्ची को प्लेटफार्म पर लावारिस छोड़कर चली गई।

कानपुर सेंट्रल स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर नवजात शिशु मिला। स्टेशन परिसर निरीक्षण के दौरान वाणिज्य विभाग को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन लाल कपड़े में लिपटी बच्ची मिली बच्ची दिखाई दी। वाणिज्य विभाग के स्टाफ ने नवजात के स्वजन का पता लगाने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। नवजात की जान बचाने के लिए उसे लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एलएलआर अस्पताल भेज दिया गया है।

नवजात के मां का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। प्लेटफार्म पर बच्चा फेंककर कौन गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सेंट्रल स्टेशन के सहायक वाणिज्य प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि वाणिज्य विभाग के स्टाफ को प्लेटफार्म पर नवजात बच्ची कपड़े में लिपटी मिली थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मासूम को देखा तो वहां मौजूद यात्रियों का दिल भर आया।

  

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601