search

आगरा में गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वाले चालकों पर पहली बार कार्रवाई, सात लोगों पर मुकदमे दर्ज

LHC0088 6 hour(s) ago views 860
  

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।



जागरण संवाददाता, आगरा। कालिंदी विहार सौ फुटा मार्ग पर पांच दिन पहले गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सवार जितेंद्र को गलत दिशा से आते ट्रक ने रौद दिया था। हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस ने गलत दिशा से आने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसा है।

सोमवार और मंगलवार को अभियान चला सात वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कालिंदी विहार सौ फुटा मार्ग पर 19 फरवरी की रात बाइक सवार जितेंद्र की मौत हो गई थी।

वह सड़क में बने गड्ढे के चलते गिर गए थे। इसी दौरान गलत दिशा से आते तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया था। ट्रक यदि गलत दिशा से नहीं आ रहा होता तो जितेंद्र की जान बच सकती थी। हादसे ने शहर में गलत दिशा में चलने वाले वाहनों पर कई सवाल खड़े किए थे।

पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने थाना प्रभारियों को गलत दिशा से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए थे।शहर में पुलिस ने सोमवार शाम और मंगलवार को अभियान चलाया। पुलिस ने 24 घंटे में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

न्यू आगरा और ट्रांस यमुना थाने में दो-दो, कमला नगर, जगदीशपुरा एवं कमला नगर थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को शून्य करने के लिए अभियान जारी रहेगा।


यहां हुई कार्रवाई

  • कमला नगर में अग्रवाल कट के पास गलत दिशा से स्कूटी पर आ रहे प्रोफेसर कालोनी निवासी सुनील गुप्ता पर मुकदमा दर्ज किया गया।
  • बोदला चौराहे पर तेज गति से गलत दिशा से आते टैगोर नगर, दयालबाग निवासी सुधीर यादव पर कार्रवाई।
  • भगवान टाकीज सर्विस रोड पर गलत दिशा से आते नगला हवेली निवासी निखिल चौधरी और सादाबाद निवासी पुष्पेंद्र पर मुकदमा।
  • ट्रांसपोर्ट नगर में गलत दिशा से आते लोडिंग विक्रम चालक सत्य प्रकाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।
  • कालिंदी विहार सौ फुटा मार्ग पर गलत दिशा से आते टेंपो चालक टेढ़ी बगिया निवासी आकाश पर कार्रवाई। टेढ़ी बगिया पर गलत दिशा से आते मनोज कुमार पर मुकदमा दर्ज।
  
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165667