आइपीएस वाई पूरन कुमार की बेटी को नौकरी देने को तैयार सरकार (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। आत्महत्या करने वाले आइपीएस वाई पूरण कुमार के परिजनों को नौकरी नहीं देने का मामला विधानसभा में उठा। मंगलवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने यह मामला उठाते हुए कहा कि जैसे आपने एएसआइ संदीप लाठर की पत्नी को नौकरी दी, वैसे ही वाई पूरन कुमार की बेटी को भी नौकरी देनी चाहिए। मुआवजा भी देना चाहिए।
इस मुद्दे पर जब सदन में विवाद बढ़ा तो कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि सरकार की ओर से वाई पूरन कुमार की बेटी को नौकरी का आफर किया गया है। वह आवेदन करेंगी तो सरकार उन्हें नौकरी देने के लिए तैयार है।  |