सरकार का बड़ा एक्शन: अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 OTT प्लेटफॉर्म्स किए गए ब्लॉक
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ वक्त से डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसी बीच सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाने वाले प्लेटफॉर्म्स पर बड़ा एक्शन लिया है। जी हां, सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने IT एक्ट और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड का उल्लंघन करने पर 5 OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ काफी वक्त से शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर अब कार्रवाई करते हुए इनका एक्सेस ब्लॉक कर दिया गया है। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक किए गए हैं...
कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म्स हुए ब्लॉक?
सरकार द्वारा जारी लिस्ट में जिन एप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाया गया है, उनमें ये प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं...
- MoodXVIP
- Koyal Playpro
- Digi Movieplex
- Feel
- Jugnu
खबर अपडेट की जा रही है...  |