search

जंगल में खड़ी जली कार में युवक का झुलसा हुआ शव मिलने से सनसनी

deltin33 6 hour(s) ago views 248
  

कार में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। चोरा खुर्द से चांदपुर जाने वाले मार्ग के बीच जंगल में जली हुई आल्टो कार में शव मिलने से सनसनी फैल गई। एसएसपी व एसपी सिटी ने मौके का निरीक्षण कर थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गागलहेडी थाना क्षेत्र के चौरा खुर्द से चांदपुर जाने वाले मार्ग पर जंगल में सड़क किनारे आग से पूरी तरह जली आल्टो कार व कार के अंदर जली अवस्था में शव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

कार के अंदर जली अवस्था में शव मिलने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, एसपी सिटी व्योम बिंदल, सीओ सदर मुनीश चंद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने एसओ अमित नागर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किये, परन्तु बुरी तरह जलने के कारण शिनाख्त नही हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ का कहना है कि पुलिस प्रत्येक एंगल से मामले की जांच में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। घटना स्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़ें- Delhi-Dehradun highway पर बेहोश मिला था कपल, युवक की हुई मौत; युवती वेंटीलेटर पर
कार सवार छात्रों पर बदमाशों ने की फायरिंग

बडगांव: चरथावल थाने क्षेत्र के गांव बलवाखेड़ी निवासी आर्यन पुत्र विक्रम देहरादून के एक कालेज में पढता है। मंगलवार को शाम वह अपने सहपाठी योगेंद्र निवासी दल्हेड़ी व दो अन्य दोस्तों के साथ कार में सवार होकर देहरादून से गांव लौट रहे थे। जब वह बडगांव नन्हेडा सर्विस रोड पर शिमलाना स्थित बिजलीघर के समीप पहुंचे तो पीछे से आए कार व बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई से \“दुश्मनी\“ को लेकर चर्चित पाक आतंकी शहजाद भट्टी के फेसबुक पर फोटो पोस्ट, UP के DGP ने दिए जांच के निर्देश

इस दौरान हमालावरों ने कई राउंड फायरिंग कर मार्ग पर दहशत फैला दी। फायरिंग की आवाज सुन कर राहगीर व आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आता देख हमलावर अपनी कार व बाइकों को लेकर फरार हो गए। हमले में कार के शीशे टूट गए। जिसमें कार चालक आर्यन घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- UP में अवैध शराब नष्ट करने के दौरान अचानक हुआ धमाका, चारों तरफ दिखी आग; दो पुलिसकर्मियों सहित चार झुलसे

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा 315 बोर बरामद किया। पुलिस घायल आर्यन से पूछताछ कर रही है। मामला छात्रों में आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि देहरादून से लौट रहे छात्रों की कार पर हमला हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेजा है।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476699