search

भुवनेश्वर में नाली निर्माण के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; तीन गंभीर

cy520520 4 hour(s) ago views 984
  

प्रतीकात्मक तस्वीर



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजधानी भुवनेश्वर के बरगड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजिसाही (वार्ड संख्या-44) में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नाली निर्माण कार्य के दौरान एक घर की सीमा दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय छह मजदूर नाली निर्माण के लिए गड्ढे में काम कर रहे थे। इसी दौरान पास की पुरानी बाउंड्री दीवार अचानक ढह गई और सभी मजदूर मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया।
घायलों की हालत गंभीर

घायलों को तत्काल कैपिटल अस्पताल, भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल में रेफर किए जाने की बात कही गई है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया था। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।
सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल रहा हादसा

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि निर्माण कार्यों में सुरक्षा की अनदेखी के कारण मजदूरों की जान जोखिम में पड़ रही है। प्रशासन ने मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह हादसा एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलता नजर आ रहा है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163197