search

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की बकाया राशि भुगतान करने की मांग, RJD ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन

deltin33 4 hour(s) ago views 1041
  

बिहार विधानसभा के गेट में प्रदर्शन करते राजद विधायक। फोटो जागरण



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत कथित तौर पर बकाया दो लाख रुपये के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा परिसर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

हाथों में तख्तियां और बैनर लिए राजद सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं के हक का पैसा देने से बच रही है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजद नेताओं ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाएं योजना के तहत निर्धारित राशि मिलने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन भुगतान लंबित है।

उनका कहना था कि सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया था, परंतु अब वादे से पीछे हट रही है।

राजद विधायकों ने मांग की कि सभी पात्र महिलाओं को दो लाख रुपये का बकाया अविलंब जारी किया जाए और भुगतान प्रक्रिया की पारदर्शी समीक्षा कराई जाए।

विपक्षी सदस्यों ने सरकार पर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो सदन के भीतर और बाहर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हालांकि  योजना से संबंधित भुगतान की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत चल रही है और पात्रता सत्यापन के बाद ही राशि जारी की जाती है। सरकार ने विपक्ष के आरोपों को राजनीतिक करार दिया है।

यह भी पढ़ें- पटना के पास नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़: ANTF की बड़ी कार्रवाई, 9 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- पटना-लखीसराय को मिलेगा नया रेल संपर्क, सम्राट चौधरी ने पीएम का जताया आभार    
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476600