search

पंचकूला में हाईटेंशन तार से महिला की मौत, बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप

LHC0088 4 hour(s) ago views 213
  

कैप्शन: पंचकूला में हाईटेंशन तार से महिला की मौत (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले में दर्दनाक हादसे में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। घटना पिंजौर थाना क्षेत्र के कजियाणा गांव की है, जहां जंगल में घास लेने गई महिला टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर बिजली निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कजियाणा निवासी राजेश कुमार, जो जनस्वास्थ्य विभाग में वॉटर सप्लाई पर डेली वेजिज कर्मचारी हैं, ने बताया कि उनकी पत्नी आशा देवी पड़ोस की महिलाओं कांता और हिमानी के साथ जंगल में घास लेने गई थी।

इसी दौरान रास्ते में 11 हजार केवीए का हाईटेंशन बिजली तार टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। चलते समय आशा देवी का पैर तार पर पड़ गया, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आशा देवी अपने पीछे 12 वर्षीय बेटे और 8 वर्षीय बेटी को छोड़ गई हैं। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी शोक का माहौल है।
बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप

मृतका के पति राजेश कुमार ने आरोप लगाया है कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि समय रहते टूटे तार की मरम्मत कर दी जाती या इलाके की नियमित जांच होती तो उनकी पत्नी की जान बच सकती थी।
धारा 106 और 287 बीएनएस के तहत केस

पिंजौर थाना के जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर बिजली निगम के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) और 287 (मशीनरी/उपकरण से संबंधित लापरवाही) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165538