search

गोरखपुर के पिपराइच में सौतेली मां ने मासूम बच्ची का सिर कुल्हाड़ी से काटा, हत्या से सनसनी

cy520520 2026-2-25 08:56:35 views 936
  

आरोपी महिला से पूछताछ करती पुलिस। फोटो- वीडियो ग्रैब  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। पिपराइच थाना के इमलिया उर्फ़ विजहरा में सौतेली मां ने मासूम बच्ची को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। घटना के समय पति फोन पर बाहर बात कर रहा था। मासूम को मारने के बाद भाग रही आरोपिता को ग्रामीणों ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

विजहरा के त्रिवेणी ने पहली पत्नी की मौत के बाद तीन वर्षीय मासूम की देखभाल के लिए 25 जनवरी 2026 को दूसरी शादी पूजा से की थी। मंगलवार के देर रात त्रिवेणी बाहर किसी से फोन पर बात कर रहा था।

इसी दौरान अंदर सोते समय मासूम बच्ची का सिर सौतेली मां ने धड़ से लग कर दिया। घटना के बाद वह बिना कुछ बोले घर से बाहर निकली और भागने लगी।

यह भी पढ़ें- VIDEO: गोरखपुर रेलवे आफिसर्स क्लब में भोजपुरी गायिका से अभद्रता, एंकर पर केस दर्ज

आशंका होने पर पति अंदर गया और मासूम की मौत देखकर शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आरोपित पूजा को दौड़ाकर पकड़ लिया।

सूचना पर पहुंचे सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और पिपराइच थानेदार ने महिला को हिरासत में ले लिया। सीओ कैंट ने बताया पति की तहरीर पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725