search

IPS पूरन कुमार की बेटी को नौकरी देगी सरकार, सदन में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एलान

LHC0088 3 hour(s) ago views 536
  

कैप्शन: IPS पूरन कुमार की बेटी को नौकरी का ऑफर (जागरण)



जागरण संवाददाता, पंचकूला। आत्महत्या करने वाले आइपीएस वाई पूरन कुमार के परिजनों को नौकरी नहीं देने का मामला विधानसभा में उठा।

मंगलवार को शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक नरेश सेलवाल ने यह मामला उठाते हुए कहा कि जैसे आपने एएसआइ संदीप लाठर की पत्नी को नौकरी दी, वैसे ही वाई पूरन कुमार की बेटी को भी नौकरी देनी चाहिए।

मुआवजा भी देना चाहिए। इस मुद्दे पर जब सदन में विवाद बढ़ा तो कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि सरकार की ओर से वाई पूरन कुमार की बेटी को नौकरी का ऑफर किया गया है। वह आवेदन करेंगी तो सरकार उन्हें नौकरी देने के लिए तैयार है।
आठ पन्नों का लिखा था सुसाइड नोट

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में आइपीएस वाई पूरन कुमार ने सात अक्टूबर को अपने सेक्टर-11 स्थित निवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मरने से पहले आठ पन्नों के फाइनल नोट में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और पूर्व एसपी रोहतक नरेंद्र बिजारणिया सहित कई अधिकारियों पर जातीय उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
आत्महत्या को लेकर एसआईटी गठित

हरियाणा के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी का भी गठन किया गया था। जिला अदालत से उनका लैपटॉप हासिल करने की मंजूरी मिल गई है, जिसके टीम को अहम सुराग हाथ लगे थे।     

    
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165439