यात्रियों को टिकट बुक कराने में सहूलियत। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से तीन विशेष गाड़ियों के संचालन का फैसला लिया गया है। सभी ट्रेनें गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी। इससे दिल्ली, राजस्थान और बिहार से यात्रा करने वालों को सहूलियत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05575/05576 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा विशेष गाड़ी सहरसा से 11 मार्च 2026 को और आनंद विहार टर्मिनल से 10 व 17 मार्च 2026 को चलाई जाएगी।
यह गाड़ी नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते आनंद विहार टर्मिनल तक जाएगी। वापसी में भी यही मार्ग रहेगा।
- 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट विशेष गाड़ी 6 से 15 मार्च 2026 तक पूर्णिया कोर्ट से प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलाई जाएगी। वापसी में 8 से 16 मार्च तक आनंद विहार टर्मिनल से प्रत्येक रविवार, सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। यह गाड़ी सहरसा, सुपौल, रक्सौल, नरकटियागंज और कप्तानगंज के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। आगे लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर दिल्ली क्षेत्र तक जाएगी।
- 05064/05063 गोमतीनगर–मालतीपाटपुर–गोमतीनगर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 फरवरी से 26 मार्च 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को गोमतीनगर से और 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, वाराणसी, गया, भुवनेश्वर होते हुए मालतीपाटपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से छेड़छाड़ मामला: तरकुलहा घूमने के बाद आरोपी पहुंचे थे मॉल, डॉक्टर को देख शुरू कर दी अभद्रता
अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों के चलने से होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित होगी। टिकट बुकिंग की लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत मिलेगी।  |