गोरखनाथ में डंपर की टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। जागरण
जागरण सवाददाता, गोरखपुर। तेज रफ्तार डंपर ने कार में सामने से टक़्कर मार दी। एयर बैग खुलने से कार में सवार दंपती बाल-बाल बच गए। यह हादसा मंगलवार की देर रात 11 बजे गोरखनाथ मार्ग पर इंडस्ट्रियल तिराहे के पास हुआ। इसमें कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को किनारे कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
रामगढ़ताल थाना के इंदिरा नगर निवासी दिनेश गुप्ता अपनी कार से पत्नी विद्यावती के साथ रीगालिया बैंक्विट हाल शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वापस घर जाते समय जैसे ही उनकी कार एमपी पालिटेक्निक और इंडस्ट्रियल एरिया तिराहे के पास पहुंची थी की पीछे से एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही कार असंतुलित हो गई। इसी बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने सामने से उनकी कार में टक़्कर मार दी। दोनों ओर से हुई जोरदार टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से छेड़छाड़ मामला: तरकुलहा घूमने के बाद आरोपी पहुंचे थे मॉल, डॉक्टर को देख शुरू कर दी अभद्रता
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले हिस्से के एयरबैग खुल गए। इससे कार सवार दंपती को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरातफरी की स्थिति रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  |